सीहोर, 22 जून, 2026 सीहोर स्थित जिला अस्पताल के सामने 22 जून को आष्टा तहसील के ग्राम गुराडिया रूपचन्द्र निवासी श्रवण कुमार मेवाड़ा ने हीमोफीलिया नामक अनुवांशिक बीमारी से ग्रस्त अपने 02 बच्चों के साथ चक्क जाम कर दिया था।
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ यूके श्रीवास्तव ने वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि श्रवण कुमार मेवाड़ा के 02 बच्चे हिमोफिलिया नामक अनुवांशिक बीमारी से ग्रस्त है, इसके ईलाज के लिये नियमित रूप से फैक्टर-8 के इंजेक्शन की आवश्यकता होती है, जो कि सीहोर और भोपाल दोनो जगह उपलब्ध नहीं था। इस कारण परिवार द्वारा अस्पताल के सामने चक्काजाम किया गया। अस्पताल के ठीक सामने चक्काजाम ओर भारी हंगामें की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन तत्काल मौके पर पहुँचे और सड़क पर बैठे पीड़ित परिवार की समस्या सुनकर तुरंत स्टोर कीपर को इंजेक्शन उपलब्ध कराने निर्देश दिए। इसके साथ बच्चों को भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि संबंधित इंजेक्शन सेंट्रल डिपो भोपाल में आज ही प्राप्त हुये है इसलिए आज ही इंजेक्शन लाने के लिये स्टोर कीपर को जे.पी. अस्पताल भोपाल भेजा गया है।
0 Comments