डॉ. अमित की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार


भोपाल। समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के उद्देश्य से कार्यरत संपन्न साधना सेवा एवं मंथन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज एक विशेष सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र शिक्षा एवं बाल विकास के अंतर्गत आयोजित इस पहल में लगभग 140 स्लम क्षेत्र के बच्चों को स्टेशनरी किट एवं फूड पैकेट्स वितरित किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उन्हें आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देना रहा। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास एवं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी गई।

गौरतलब है कि संपन्न साधना सेवा डॉ. अमित के नेतृत्व में संचालित एक सामाजिक पहल है। डॉ. अमित देश के अग्रणी मैनिफेस्टेशन एवं लॉ ऑफ अट्रैक्शन कोच, सेलेब्रिटी पॉडकास्टर एवं प्रेरक वक्ता हैं, जिन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। वे मैजिक बुक प्रैक्टिस के माध्यम से लोगों को सकारात्मक सोच, आत्मविकास एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। मैजिक बुक से जुड़े साधकों द्वारा किए गए सहयोग एवं योगदान के माध्यम से संपन्न साधना सेवा देश के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, बाल विकास, बाल संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर संचालित कर रही है।


Post a Comment

0 Comments