सीवन पुत्र की टीम लगातार स्वच्छता को लेकर सीवन के गहरीकरण को लेकर, सीवन की सुंदरता को लेकर, सीवन के जल को स्वच्छता को लेकर, कार्यक्रम लगातार चल रही है इसी के तहत शनिवार को वैभव राठौर के जन्मदिन पर संत श्री 1008 हरिराम दास महाराज की प्रेरणा से पौधरोपड़ का श्री गणेश किया और इसी के तहत तिलक पार्क में नीम के पौधे लगाए गए और सीवन उद्धार की कड़ी को आगे ले जाते हुए रविवार को वाल्मीकि घाट कस्बा सीहोर पर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया जहां पर सीवन पुत्रों ने एवं सीवन योद्धाओं ने मिलकर एक गंदगी से व्याप्त घाट को पूरी तरह से स्वच्छ कर दिया जहां पर सीढ़ियां दबी हुई थी,पॉलिथीन, पूजन सामग्री के समान व कचरे से यह घाट दबा हुआ था लेकिन जैसे ही मिट्टी हटाई गई, पत्तियों को जलाया गया, कचरो को हटाया गया, पूजन सामग्री के समान को एक तरफ रखा गया यह घाट चमचमा उठा
यह मेहनत है सीवन पुत्रों की एवं सीवन योद्धाओं की जो लगातार कर रहे हैं सीवन पुत्र प्रदीप चौहान ने बताया है कि स्वच्छता के अभियान के तहत सीवन उद्धार के तहत स्वच्छता के कार्यक्रम चलाए जाएंगे व बरसात को देखते हुए पौधरोपण का कार्यक्रम चलाएंगे जिसके तहत नदी के तट पर,पार्कों में सार्वजनिक जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे
इस अवसर पर राजकुमार सोनी,प्रकाश यादव,कनीराम मालवीय,जगदीश वर्मा,सुरेश भगत,विल्सन जैन, कैलाश चव्हाण, कमल नाविक, सचिन प्रजापत, श्यामलाल, संदीप, आदि उपस्थित रहे ।

0 Comments