सीहोर के प्राइवेट अस्पताल में इंजेक्शन पर सवाल, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया


सीहोर। जिला मुख्यालय के एक मां गायत्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला मयूरी राठौर की मौत के बाद सोमवार को परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मयूरी के परिजनों ने मीडिया को बताया कि महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में एक इंजेक्शन लगाने के 5-7 मिनट बाद ही महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उनकी मौत हो गई। पति मनीष राठौर का यह भी कहना है कि जब उन्होंने डॉक्टर से स्थिति के बारे में जानना चाहा, तो उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतका मयूरी एक एएनएम थीं, जिन्होंने कुछ घंटे पहले ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। इस तरह की घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

एक प्रयास संस्था आई सामने

इस मामले को लेकर एक प्रयास संस्था के संचालक सन्नी सरदार का कहना है कि यह घटना गंभीर लापरवाही का परिणाम है, इस तरह की घटना प्रशासन की नाकामी साबित कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहाकि शीघ्र ही इस मामले को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की जाएगी। 


Post a Comment

0 Comments