भारतीय डाक विभाग अब आपके घर से ही कलेक्ट करेगा पार्सल


सीहोर। प्राइवेट कंपनियों की तर्ज पर अब भारतीय डाक विभाग भी ग्राहकों के घर से पार्सल बुकिंग हेतु प्राप्त करेगा । इस सुविधा को पोस्टमैन पिकअप सुविधा का नाम दिया गया है ।

यदि कोई भी ग्राहक देश के भीतर अथवा विदेश में कोई पार्सल भेजना चाहता है तो डाक विभाग के कर्मचारी निर्धारित मानदंडों की पूर्ति होने पर उन पार्सलों को ग्राहक के घर अथवा ऑफिस से स्वयं प्राप्त करके उस पार्सल की बुकिंग डाकघर में करवाएंगे तथा बाद में रसीद ग्राहक को प्रदान कर दी जाएगी ।

 सीहोर प्रधान डाकघर के वितरण क्षेत्र में पार्सल पिकअप हेतु ग्राहक वितरण कार्यपालक सीहोर से मोबाइल नंबर 7024253290 पर संपर्क कर सकते हैं । डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आमजनों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है ।


Post a Comment

0 Comments