सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर प्रमोद पटेल क्रिकेट अकादमी के सहयोग से सीनियर खिलाड़ी आदर्श राय परिवार के तत्वाधान में खेली जा रही श्रीमती विमला देवी राय जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम यामनी ने टीम अंजली को 48 रन से हराया। इस मैच में अर्थव व्यास ने 36 रन और टीम के गेंदबाज शिवांश ने 4 विकेट और तनिष्क भार्गव ने 3 विकेट हासिल किए। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा, मनोज दीक्षित मामा, पीपीसीए के कोच आदर्श राय, अतुल त्रिवेदी, विकास सास्ता, आशीष मेवाड़ा, हितेश केसरिया और दीपक तोमर आदि शामिल है।
बीएसआई मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम यामनी ने 19.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 124 रन बनाए थे। इसमें अर्थव शर्मा ने 12 रन, अर्थव व्यास ने 36 रन, आयन खान ने 11 रन, जय प्रकाश वर्मा ने 17 रन बनाए थे। वहीं टीम अंजली की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनंत मेवाड़ा ने 3 विकेट, धु्रव अग्रवाल, दक्ष अग्रवाल ने 2-2 विकेट और नमन पटेल ने 1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम अंजली 14.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 76 रन ही बनाए थे, इसमें अनंत मेवाड़ा, नीरज ने 15 रन बनाए। इधर टीम यामनी की ओर से शिवांश ने 4 विकेट, तनिष्क भार्गव 3 विकेट के अलावा आयन खान और आयुष ने 1-1 विकेट हासिल किया।
डीएलएस से हुआ फैसला
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इधर एक अन्य मैच टीम मानसी और टीम आरोही के मध्य खेला गया। इसमें डीएलएस के आधार पर टीम मानसी को 22 रन से जीत हासिल हुई। इस मैच में टीम मानसी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे। इसमें टीम मानसी की ओर से आशीष ने 51 रन, मानस-रोहित ने 10-10 रन और अरनव केसरिया ने 16 रन बनाए थे। वहीं टीम आरोही 2 विकेट खोकर 9 ओवर में 33 रन ही बना सकी।

0 Comments