सीहोर। गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद को लेकर रविवार को सीहोर से बड़ी संख्या में अनेक युवा और नागरिकों ने कोलीपुर सिद्धपीठ नृसिंह लक्ष्मी मंदिर के संत माधवदास महाराज के नेतृत्व में पहुंचकर केन्द्र और प्रदेश सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान देने के लिए ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में भगवती गौ माता के अनुराग भार्गव सहित अन्य मौजूद थे।
संत माधवदास महाराज ने कहाकि भारत में गाय को 'राष्ट्र माताÓ का दर्जा दिलाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। देश भर के साधु-संतों और विभिन्न संगठनों द्वारा गौ सम्मान अभियान के तहत ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। आगामी दिनों में पूरे जिले में गौ माता के सम्मान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहाकि सीहोर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजधानी पहुंचे थे साधु-संत और महंत भी शामिल हुए। संतों ने कहा कि यह केवल एक मांग नहीं, बल्कि गौ भक्तों का राष्ट्रव्यापी संकल्प है। उनका कहना था कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आस्था का केंद्र रही है, इसलिए उसे अब संवैधानिक रूप से राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना चाहिए।

0 Comments