सीहोर। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक द्वारा माह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल की परम्परा अनुसार कार्यकर्ताओं ने पुरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज संविधान के निर्माता परमपुज्य डॉ.अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिम के समक्ष फहराया गया। सर्व प्रथम सेवादल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम भारती द्वारा तिरंगे को सलामी देकर पुर सम्मान के साथ झण्डा वन्दन किया गया। तत्पश्चात पूर्व सेवा निवृत्त प्राचार्य प्रेम नारायण परमार द्वारा वन्दे मातरम एवं राष्ट्रगान कराया गया। सेवादल जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने इस अवसर पर बताया कि देश आजादी के पूर्व राष्टपिता महात्मा गांधी एवं कांग्रेस सेवादल के संस्थापक नारायण सुब्बाराव हार्डिकर द्वारा देश में अनेकों जगह अंग्रेजों से मुकाबला कर देश को आजाद कराने के लिये भारतीयों को संगठित किया जाता था। इस प्रकार के कार्यक्रम में भावी पीढ़ी में देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को जगाने तथा संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोडऩे पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले पूर्व पार्षद एवं प्रदेश सचिव म.प्र.महिला कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दीपक सोनकर, बैंक से सेवानिवृत्त रमेश जाटव, पूर्व सरपंच नन्दकिशोर मालवीय, जसपाल गोस्वामी, अवल उज्जैनिया, हेमंत भारती, सिद्धार्थ खंगराले, राजु भुरिया आदि उपस्थित रहे।

0 Comments