सीहोर, 04 मई, 2026 सीहोर नगर पालिका एवं इमेजिन ग्रुप द्वारा द्वारा युवाओं में कौशल विकसित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत तीन दिवसीय टेली-कॉलर स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को इफेक्टिव कम्युनिकेशन स्किल्स, टेली-कॉलिंग टेक्निक्स, कस्टमर हैंडलिंग, तथा बेसिक सेल्स स्किल्स का व्यावहारिक एवं इंटरैक्टिव तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा रियल लाइफ कॉल सिमुलेशन, रोल प्ले और लाइव प्रैक्टिस सेशन के माध्यम से प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ श्री सुधीर कुमार, शहरी आजीविका केन्द्र डायरेक्टर श्री अमोल पोहेकर, सिटी मिशन मैनेजर श्री नितिन तिवारी और श्रीमती जागृति चौहान सहित प्रतिभागी उपस्थित थे।

0 Comments