श्री राधेश्याम विहार कालोनी में कलश यात्रा के साथ किया मंडप प्रवेश


सीहोर। शहर के मुगीसपुर स्थित श्रीराधेश्याम विहार कालोनी में सोमवार को आस्था और उत्साह के साथ श्री शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। इस मौके पर विप्रजनों के द्वारा यहां पर यज्ञ में शामिल यजमानों से प्रायश्चित हेमाद्री स्नान, पंचांग पूजन और कलश यात्रा के उपरांत मंडप प्रवेश कराया।

यज्ञाचार्य पंडित सतीश तिवारी के मार्गदर्शन में एक दर्जन से अधिक विप्रजनों के द्वारा श्री लघु रुद्र यज्ञ का आरंभ कलश यात्रा के साथ किया गया था। इस मौके पर कथा वाचक पंडित मोहितराम पाठक सहित समस्त कालोनीवासी शामिल थे। संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि मंगलवार को देवता आह्वान, अग्रि स्थापना, हवन प्रारंभ एवं भगवान का जलाधिवास का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुगीसपुर स्थित श्री राधेश्याम विहार कालोनी में भव्य रूप से मंदिर का निर्माण किया गया है। इसमें श्री शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोतसव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से नियमित रूप से शामिल होने की अपील की। 


Post a Comment

0 Comments