जिले के 87 हजार से अधिक किसानों से 07 लाख 38 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेंहू उपार्जित अंतिम चरण में पहुंची गेंहू खरीदी की प्रक्रिया


सीहोर, 28 मई, 2026     सीहोर जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिले में अब तक 01 लाख 2 हजार 485 किसानों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 92 हजार 337 किसानों ने स्लॉट बुकिंग करा लिया है। जिले के 240 खरीदी केंद्रों पर अब तक 87 हजार 390 किसानों से 7 लाख 38 हजार 353 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।

    जिला उपार्जन प्रभारी श्री आकाश चंदेल ने बताया कि खरीदी गई कुल मात्रा में से 99 प्रतिशत गेहूं के आर2टी तथा 98 प्रतिशत मात्रा के हैंडलिंग चालान जारी किए जा चुके हैं। वहीं 7 लाख 13 हजार 484 मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण भी पूर्ण हो चुका है। किसानों को अब तक 1717.70 करोड़ रुपए का भुगतान सीधे खातों में किया जा चुका है, जो कुल भुगतान का 86.62 प्रतिशत है।

   उल्लेखनीय है कि इस वर्ष समर्थन मूल्य 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदी की गई है। जिले में खरीदी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments