सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी और सीनियर खिलाड़ियों के द्वारा जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में यहां पर चार आयु वर्ग में खिलाड़ियों को निशुल्क फुटबाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं गुरुवार की शाम को ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में डीएसवाय ने सीहोर बाइज को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया। इस मैच में एक मात्र गोल समर्थ ने किया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शहर के चर्च मैदान पर निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने नेशनल फुटबाल खिलाड़ी सुयश कन्नोजिया, सीनियर कोच मनोज अहिरवार, आनंद उपाध्याय आदि को शामिल किया गया है। जून और जुलाई में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शहर की चार टीम 12 आयु वर्ग, 14 आयु वर्ग, 18 वर्ष की सब जूनियर, जूनियर और अंडर-18 की टीम को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

0 Comments