डब्ल्यूएचओ के कंसल्टेंट ने किया निक्षय शिविर का औचक निरीक्षण

 


सीहोर, 27 मई, 2026  राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य संगठन के कंसल्टेंट डॉ ललित महेंद्रू ने सीहोर के लेबर कॉलोनी स्थित संजीवनी क्लीनिक पर आयोजित 100 दिवसीय निक्षय शिविर का औचक निरीक्षण किया।

   निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में आने वाले संभावित मरीजों को दी जाने वाली काउंसलिंग, निशुल्क एक्सरे, बलगम परीक्षण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला क्षय अधिकारी डॉ जेडी कोरी, जिला टीबी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्रीमती गायत्री बारपेटे, एसटीएस श्री प्रदीप भावसार तथा स्टॉफ उपस्थित था।

Post a Comment

0 Comments