सीहोर, 03 मई, 2026 स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार देशभर में 04 से 10 मई तक "अग्नि सुरक्षा सप्ताह" मनाया जाएगा। इस वर्ष की अग्नि सुरक्षा सप्ताह की थीम "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ" रखी गई है। सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया द्वारा इस संबंध में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा, निगरानी एवं समुचित समन्वय तथा आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
0 Comments