सीहोर l वेद मन्त्र उच्चारित्र कर यज्ञ कुंड में अग्नि स्थापना की गई l विप्रजनों द्वारा शिव परिवार , गोमाता, देवता पूजन, नवग्रह पूजन आदि कराया गया l यजमानों ने यज्ञ कुंड में आहुति डालकर क्षेत्र में सुख समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की l सोमवार को यज्ञ स्थल पर श्रीगणेश पूजन, देवता पूजन, हवन कर्म, प्रतिमा अभिषेक,अन्नाधीवास आदि यज्ञ कर्म किए जाएंगे l श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत श्रीमद् भागवत प्रवक्ता आचार्य पंडित बृजेंद्र व्यास ने श्रीमद् भागवत कथा के दौरान सत्य की महिमा बतलाई l कथावाचक पंडित व्यास ने कहा कि इस कलयुग में सत्य ही सर्वोपरि है इसलिए भगवान का एक रूप भगवान सत्यनारायण है हमें हमेशा सत्य को धारण करना चाहिए और सद्कर्म करते हुए भगवान का जप तप ध्यान पूजन करना चाहिए l
आचार्य पंडित ओमप्रकाश शर्मा,,यज्ञ आचार्य पंडित अनिल शर्मा,पंडित प्रशांत तिवारी, पंडित प्रकाश शर्मा, पंडित कपिल शर्मा, पंडित जगदीश शर्मा, पंडित मनोज शर्मा, पंडित हरिओम शर्मा, पंडित सुनील शर्मा व अन्य विप्रजनों, संतजनों की उपस्थिति में शुक्रवार 8 मई को संत जनो की उपस्थिति में भगवान की नवीन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा l
ग्रामवासियो ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें l
.jpeg)
0 Comments