सीहोर, 03 मई, 2026 प्रदेश में हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की द्वितीय परीक्षा 7 मई से प्रारंभ हो रही है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 के प्रवेश-पत्र MPONLINE के पोर्टल www.mpbse.mponline.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।
0 Comments