सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर विमला देवी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए मैच में कृष्णा ब्लास्टर ने गणेश टायर को 21 रन से हराया। इस मैच में कृष्णा ब्लास्टर की ओर े युरेश भारती ने 30 गेंद पर 74 रन की विस्फोटक पारी खेली, वहीं उज्जवल ने छह ओवर में मात्र 29 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा आयोजन समिति के आदर्श राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा ब्लास्टर की टीम ने 30.2 ओवर में दस विकेट खोकर 209 रन बनाए थे। इसमें युरेश भारती ने 74 रन, अंशुल राठौर ने 16 रन, वरुण शुक्ला ने 30 रन, उज्जवल ने 31 रन, हार्दिक ने 19 रन की पारी खेली। वहीं गणेश टायर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोहम-राज कुशवान ने तीन-तीन विकेट, अतुल त्रिवेदी, अनुज पटेल, नमन, आदित्य अग्रवाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
188 रन ही बना सकी गणेश टायर
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी गणेश टायर की पूरी टीम 34 ओवर में 188 रन पर सिमट गई। इसमें जितेन्द्र जायसवाल ने 90 गेंद पर 94 रन, अतुल त्रिवेदी ने 14 रन और इशान ने 13 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इधर कृष्णा ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए उज्जवल ने चार विकेट, विवेक प्रजापति ने दो विकेट, मानस सोनी, अंश यादव और वरुण शुक्ला ने एक-एक विकेट हासिल किया।
0 Comments