सीहोर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की सहमति से सीहोर के वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट उमेश यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा म.प्र.यादव महासभा के अध्यक्ष बनाये जाने पर म.प्र.सहित सीहोर जिले के यादव समाज में खुशी की लहर है। ज्ञातव्य है कि उमेश यादव शुरु से ही समाजहित में अपनी अहम भूमिका निभाते चले आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में सीहेार में जन्माष्टमी चल समारोह की शुरुआत हुई। चल समारोह में श्री यादव द्वारा मुख्य भूमिका निभाने में स्व.किशनलाल यादव, घनश्याम यादव, स्व.मटरू यादव, स्व.अशोक यादव, बाबूलाल यादव, आनन्द यादव एडवोकेट का सराहनीय योगदान रहा। श्री यादव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री स्व.सुभाष यादव, पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर भी श्री कृष्ण जन्माष्ठमी चल समारोह में शामिल हुए। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री उ.प्र. मुलायम सिंह यादव, पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह, मिश्रीलाल यादव का भी स्वागत श्री यादव के नेतृत्व में किया गया था। समाज के प्रति उनकी इसी सेवा भावना को दृष्टिगत रखते हुए उमेश यादव को प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिससे यदव समाज को एक जुट कर समाजहित में अनेक बड़े कार्य कराने का मौका मिला है।
श्री यादव को बधाई एवं शुभकामनाऐं देने वालों में प्रमुख रूप से घनश्याम यादव, एडवोकेट आनन्द यादव, महेश यादव, सीताराम यादव, दीपक यादव, धर्मेन्द्र यादव, राहुल यादव, कैलाश यादव, रामसिंह यादव, ओम यादव, घनश्याम यादव, कैलाश यादव, तारा यादव, जगदीश यादव, विनोद यादव, भूरा यादव, सन्नी यादव, रमेश यादव, चन्द्र प्रकाश यादव, गेंदा यादव, प्रदुमन यादव, रामभरोस यादव सहित यादव समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं शहर के नागरिकगणों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की है।

0 Comments