सीहोर। जिला मुख्यालय स्थित कुबेरेश्वरधाम पर नियमित रूप से निशुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर हर रोज हजारों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु आते है और यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में दुनिया की सबसे बड़ी भोजनशाला से यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा मुरली मनोहर मंदिर में सुबह और शाम को पूजा-अर्चना और शाम को बाबा की आरती की जाती है।
विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला और पंडित विनय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मां अन्नपूर्णा की असीम कृपा से श्री कुबेरेश्वर धाम स्थित सीता रसोई में आज भी सेवा का पावन कार्य निरंतर जारी है। यहां प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आने वाले सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी प्रेमपूर्वक वितरित की जा रही है। दूर-दूर से पधारे भक्त माँ अन्नपूर्णा के आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। विठ्ठलेश सेवा समिति द्वारा संचालित यह सेवा मां की कृपा से निरंतर चल रही है, जिससे हजारों भक्त प्रतिदिन प्रसादी का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

0 Comments