सीहेार। ग्राम भेंसाखेड़ी में श्रीराम महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत यज्ञ संचालक संतश्री गोपालाजी,मार्गदर्शक पंडित मांगीलाल व्यास, आचार्य पंडित राजेश व्यास, रामबाबूदास पुजारी की उपास्थित में विप्रजनों के द्वारा वैदमंत्र उच्चारित कर यजमानों से आहुतियां दिलवाई जा रही है। गुरूवार को शिवपरिवार पूजन ग्रामदेवता नवग्रह देवता यज्ञदेवता आदि की पूजा अर्चना की गई और क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धी के लिए कामना की गई। कथा वाचक महेंद्र कृष्णशास्त्री के द्वारा प्रतिदिन संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन किया जा रहा है। शनिवार दस मई को भगवान की प्राणप्रतिष की जाएगी व विशाल ंभंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमीबंधुओं से अपील की है कि कार्यक्रम में उपास्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें।

0 Comments