इंदौर नाके पर 84 लाख की लागत से निर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण, 10 हजार नागरिकों को मिलेगा लाभ


नगर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज इंदौर नाके क्षेत्र में ₹84 लाख की लागत से निर्मित नवीन पानी की टंकी का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नल का वॉल खोलकर विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ,

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इंदौर नाका एवं आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार पानी की मांग की जा रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने इस कार्य को प्राथमिकता में शामिल किया और तय समयसीमा में पूर्ण कर आज जनता को समर्पित किया।

उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक पानी की टंकी के प्रारंभ होने से क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी, पानी का दबाव बेहतर रहेगा तथा नियमित और सुचारू जल वितरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस योजना से लगभग 10 हजार से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा, जिससे उनकी दैनिक जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति सरल और सहज हो सकेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने आगे कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पेयजल, सड़क, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि शहर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी क्षेत्र को विकास से वंचित न रखा जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका जनसहयोग और जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में भी इसी तरह जनहितकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा।


कार्यक्रम में दामोदर राय जी, राजेंद्र सिंह राजपूत जी,उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, जल सभापति संतोष शाक्य, पार्षदों में अर्जुन राठौर, राजेश माझी, नरेंद्र राजपूत कमलेश,मुकेश मेवाडा, कुशवाहा,कमलेश राठौर, आशीष गहलोत जी,सुदीप व्यास,इरफान खान लोकेंद्र वर्मा मांगीलाल मालवीय नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments