सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खेली जा रही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शाम को आरएसआई टीम ने सीहोर मिनी बाइज टीम को 1-0 से हराया। इसके अलावा यहां पर निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में करीब 100 से अधिक बच्चों ने अभ्यास किया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
जिला फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत एक तरफा मुकाबला खेला गया था। इसमें आरएसआई ने सीहोर मिनी को 1-0 से हराया। इसमें आरएसआई टीम की ओर से सार्थक ने एक मात्र गोल किया।

0 Comments