पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर अटल चौक पर जमकर आतिशबाजी


सीहोर। सोमवार को भाजपा नगर मंडल सीहोर के तत्वाधान में नगर के अटल चौक लीसा टाकीज चौराहे पर भारतीय जानता पार्टी को पश्चिम बंगाल एवं असम राज्य में प्रचंड बहुमत से विजयी प्राप्त होने पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी एवं मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया गया और कहाकि आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में कमल खिलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।इस अवसर पर विधायक राय ने कहा कि इस जीत का श्रेय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं भारतीय जानता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है जो हर स्तिथि में भाजपा के साथ डट कर खड़े रहे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा जि़लाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, लोकप्रिय विधायक सुदेश राय, शेलेष पटेल, राजकुमार गुप्ता, मेहरबान सिंह, मोहन चौरसिया, राजेंद्र राजपूत जी, सुशील ताम्रकर, ब्रजमोहन सोनी, सुनील लोवनीय, कन्हैया लाल, गगन नामदेव अमित नीखरा, सीमा सक्सेना जी,पार्षद कमलेश कुशवाहा ,मुकेश मेवाड़ा जी,महेंद्र मेवाड़ा जी,विजय यादव,पप्पू यादव गोविंद मीना सुनील राय प्रणय शर्मा हर्ष ताम्रकार तुषार सोनी समीर नानू सेन निर्देश पाटीदार ब्रज जाट अरुण मीना सूर्या कसौटिया अली असगर सोनू खाती प्रवेश राठौर, राहुल विजयवर्गीय राजा अग्रवाल शिवम गुप्ता पम्पू वर्मा जितेंद्र जनपद बंटी प्रजापति अमन सोनवाने अन्नी गौस्वामी निर्मल पंवार नीरज राठौर सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments