सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर एकलव्य फैंडशिप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत मंगलवार को उड़ान क्रिकेट अकादमी ब्लू ने रेड को 6 विकेट से हराया। इस मैच में ब्लू की ओर से दिशांत पाटीदार ने 21 रन की विस्फोटक पारी खेली, इसके अलावा साई नमन ने 27 गेंद पर 34 रन, देव चौहान ने 38 रन बनाए थे। इस मौके पर अकादमी के कोच अतुल कुशवाहा ने हरफनमौला खिलाड़ी दिशांत पाटीदार को मैन आफ द मैच प्रदान किया।
सुबह पहले बल्लेबाजी करने उतरी उड़ान क्रिकेट अकादमी रेड ने 31.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। इसमें शिवकुमार बंसल ने 54 गेंद पर 45 रन, लक्ष्य ने 24 रन और शुभम गौतम ने 19 रन की पारी खेली। वहीं रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिशांत पाटीदार ने 2 विकेट, अराव, अर्हम जैन, सोमिल शर्मा, आर्थव ने 1-1 विकेट हासिल किए।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी उड़ान क्रिकेट अकादमी रेड ने 20.1 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल की। रेड की शुरूआत खराब रही सूर्या शर्मा 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज साई नमन ने 27 गेंद पर 34 रन, देव चौहान ने 38 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा विवेक ने 15 रन, युग ने 19 रन और दिशांत पाटीदार ने 21 रन बनाए थे। वहीं ब्लू की ओर से यार्थत ने 2 विकेट और अंश-दीपक ने 1-1 विकेट हासिल किया।
0 Comments