सीएमएचओ ने ग्राम पांगरा में उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण


सीहोर, 26 मई, 2026   सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने ग्राम पांगरा के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य एवं पेाषण दिवस के अंतर्गत आयोजित टीकाकरण शिविर सभी बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण रजिस्टर के साथ ही वैक्सीन उपलब्धता की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। जिले में 26 मई को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 857 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 494 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 220 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Post a Comment

0 Comments