प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की समय सीमा बढ़ाये जाने सहित अन्य किसाने हितेशी निर्णय पर किसानों ने सांस्कृति डांडिया नृत्य कर खुशी मनाते हुए माना सरकार का आभार


सीहोर। समर्थन मूल्य पर किसानों का गेहूं खरीदी का समय 30 अप्रैल से बढक़र 9 मई तक गेहूं खरीदी करने एवं गेहूं का आवंटन 100 लाख मेट्रिक टन करने एवं गेहूं खरीदी को सप्ताह में 6 दिन करने, छोटे-बड़े सभी किसानों की गेहूं खरीदी करने एवं रोड चौड़ीकरण या किसी कारणवश किसानों की भूमि अधिग्रहण करने पर भूमि की कीमत चार गुना देने का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषणा करने पर सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी, रामखेड़ी, डाबला, बिलकिसगंज सहित दर्जनों गांव के किसानों ने किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में डांडिया नाच कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्र कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। ज्ञातव्य है कि विगत दीनों किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के जिला सीहोर के दर्जनों गांव के किसानों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की गई थी कि हमारे गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदी का आवंटन बड़ाया जावे एवं गेहूं खरीदी के दिन बढ़ाई जाए। साथी ही किसानों ने किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में कई वर्षों से मांग की जाती रही कि यदि रोड चौड़ीकरण या अन्य किसी कारणवश किसानों की भूमि अधिग्रहण करने पर भूमि की कीमत 4 गुना देने की मांग की गई थी। किसानों की मांग को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों की मांगों को मंजूर की गई है और किसानों की भूमि अधिग्रहण करने पर भूमि की कीमत चार गुना दी जावेगी। जिसको लेकर किसान काफी खुशी मना रहे हैं डांडिया नाच अनोखी तरीके से किया जा रहा है पुरानी परंपरा संस्कृति को कायम रखते हुए किसान लोग एकत्रित होकर डांडिया नाच कर प्रधानमंत्री मोदी जी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार व्यक्त किया किसान द्वारा धन्यवाद कुछ अनोखे अंदाज में दिया जा रहा है। किसानों एवं किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा ने कहां की यह खबर को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया द्वारा पिछले कई दिनों से प्रमुखता से प्रकाशित की जाती रही है जिसका असर यह हुआ कि आज मुख्यमंत्री जी द्वारा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में निर्णय लिया गया है। जिसको सभी किसानों ने मिलकर तमाम पत्रकार भाइयों का धन्यवाद दिया एवं किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में डाबला सोसाइटी के गीतांजलि विहार हाउस पर ग्राम चंदेरी ग्राम राम खेड़ी ग्राम ढाबला ग्राम बिलकिसगंज उल्लास खुर्द सहित दर्जनों गांव के किसानों ने डांडिया नाच कर ढोल नगाड़े लकड़ी के साथ अनोखे तरीके से पुरानी संस्कृत कायम रखते हुए नाच गाते हुए माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का धन्यवाद करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री जी का धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद करते हुए खुशी जाहिर की एवं किसानों ने आज जमकर किया डांडिया नाच इस मौके पर किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा ने कहा कि हम किसानों की मांग जमीन अधिग्रहण को चार गुना कीमत देने की कई वर्षों से चली आ रही थी। जिसको आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने मंजूर की है और हमारे गेहूं का समर्थन मूल्य पर समय बढ़ाया गया है हमारा गेहूं एक लाख से अधिक मेट्रिक टन खरीदने पर हम किसानों की मांग को माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने एवं केंद्र कृषि मंत्री जी ने शिवराज सिंह चौहान जी ने मां मंजूर की है। इस बात को लेकर हम सब समस्त किसान उनका धन्यवाद कर रहे हैं उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं डांडिया नाच करके खुशी जाहिर कर रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments