सीहोर। सीलखेड़ा पंचायत क्षेत्र के जूगराज पूरा के जंगल में अचानक शुक्रवार दोपहर में आग लग गई। जंगल से उड़ते धुएं और आग ने किसानों को चिंता में डाल दिया।
विधायक सुदेश राय ने सूचना मिलते ही जंगल में लगी आग की घटना को गंभीरता से लिया और नगर पालिका अग्निशमन विभाग सीहोर सहित सुआ खेड़ी सरपंच सुलोचना दांगी और अजमत नगर के सरपंच को मौके पर फायर फाइटर टैंकर भेजने के लिए कहा। सही समय पर मौके पर पहुंचे फायर फाइटर टैंकरों और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के जागरूक किसानों ने इस प्राकृतिक आपदा की सूचना तत्काल विधायक सुदेश राय को मोबाइल के माध्यम से दी। किसानों का कहना था कि अगर आग पर काबू पाया नहीं जा सका तो उनके खेतों और गांव तक आग पहुंच जाएगी। जिस से जानमाल की काफी हानि हो सकती है। भीषण गर्मी के कारण विधानसभा क्षेत्र के जंगलों और खेत खलियानों में आग का असर दिखाई दे रहा है।
विधायक सुदेश राय ने आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत को फायर फाइटर टैंकरों को दुरुस्त रखने और पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने आग बुझाने के सभी इंतजाम बनाए रखने क्षेत्र में नागरिकों के लिए पीने की पानी की व्यवस्था करने और कहीं भी आग लगे की तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विधायक सुदेश राय ने ग्रामीण जनो से भी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की सावधानी बरतने की अपील की है जिससे कि आग लगने जैसी घटनाएं सामने नहीं आए।

0 Comments