सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर स्व.श्रीराजमल मेवाड़ा पूर्व विधायक की स्मृति में खेली जा रही कारपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आईपीसीए भोपाल ने अलअहमद सीनियर क्रिकेट वारियर्स को नौ विकेट से हराया। आईपीसीए की ओर से समीर कुरैशी ने 24 गेंद पर 68 रन की पारी खेली। वहीं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जेपी यादव ने 33 रन बनाए। प्रतियोगिता के समापन के पश्चात जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, अनिल पालीवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक रायसिंह कमल डबरी, राजकुमार गुप्ता, एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, सुदीप प्रजापति, सुशील ताम्रकार, विपिन सास्ता, विजेन्द्र परमार, मुकेश मेवाड़ा, राजेश मांझी, जिला भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष समीर मेवाड़ा, विजय मेवाड़ा, गौरव मेवाड़ा, आशीष मेवाड़ा, अनुज मेवाड़ा, सुरेन्द्र रल्हन, वरुण शर्मा, नागेन्द्र व्यास, आशीष शर्मा, नवीनत तोमर, आयोजनकर्ता चेतन मेवाड़ा आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी अलअहमद सीनियर ने 18.4 ओवर में दस विकेट खोकर 115 रन का स्कोर बनाया था। इसमें शाबिर मोहम्मद ने 38 गेंद पर 65 रन, हिमांशु तिवारी 14 रन, आमिर खान 16 रन बनाए थे। वहीं देवेन्द्र सिंह, सन्नी भटनागर, विनोद पाल ने तीन-तीन विकेट और एक विकेट पियुष राज सक्सेना ने हासिल किया।
एक विकेट खोकर हासिल किया लक्ष्य
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईपीसीए की शुरूआत शानदार रही इसमें क्रीज पर उतरे सलामी बल्लेबाज समीर कुरैशी ने 68 रन, जेपी यादव ने 33 रन की विस्फोटक शुरूआत दी। वहीं मात्र छह गेंद पर अब्दुल अकिल ने 16 रन बनाए। अलअहमद सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए एक मात्र विकेट दीपेश पाल ने हासिल किया।

0 Comments