सीहोर, 09 अप्रैल, 2026 राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग स्पेशल मॉनिटर डॉ प्रदीप्ता कुमार नायर एवं लेप्रोसी ऑफिसर डॉ निधि शर्मा द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों के लिए जिले में संचालित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि इन योजनाओं का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए, ताकि कुष्ठ से प्रभावित व्यक्ति सामान्य रूप से समाज में अपना स्थान बना सके और मुख्यधारा में जुड़ सकें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया, डीपीओ श्री ज्ञानेश खरे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments