सातवां दिवस पर कर्मयोगी वास्तविक हीरो हमारे देश के मजदूर अपनी जान की चिंता ना करते हुए नदी में उतर गए जलकुंभी निकालने हेतु उन्हें पता होता है की नदी में विभिन्न जीव जंतु कीड़े मकोड़े सांप बिच्छू आदि होते हैं लेकिन उनका जज्बा देखिए उनका जुनून देखिए उत्साह देखिए लगन देखिए की अपना कर्म करने हेतु सीवन मां की सेवा करने हेतु उतर गए उसे स्वच्छ करने को
सुबह 9:30 बजे सीवन नदी के दूसरे हिस्से जलकुंभी निकालने का काम शुरू हुआ मजदूर भाई पूरे जोश में उतरे सीवन में और देखते ही देखते उन्होंने नदी जो की जलकुंभी से भरी हुई थी उसे पानी के तब के तालाब में दूसरी तरफ भी तब्दील कर दिया
सुबह मजदूरों को मार्गदर्शन देने के लिए राजकुमार सोनी पहुंचे साथ में सीवन पुत्र मुकेश राय, प्रकाश यादव, प्रदीप चावड़ा ,कैलाश चव्हाण उपस्थित रहे ।
और इसी बीच जितेंद्र कौशल और धर्मेंद्र वर्मा पहुंचे ,लगभग आज 17 ट्रॉली जलकुंभी निकल गई शाम 5:30 बजे मजदूरों का स्वागत रखा गया जो की मजदूरों को का उत्साह बढ़ाने हेतु होता है आज मुख्य अतिथि के रूप में एल आई सी एवं पोस्ट ऑफिस में वरिष्ठ अभिकर्ता दिनेश राजपूत ने मजदूर भाइयों का सम्मान किया ।
इस अवसर पर संजय यादव,अक्कू यादव, दीपक केवट आकाश केवट आशीष बाथम, जितेंद्र केवट, जितेंद्र कौशल दिनेश राठौर, धर्मेंद्र खत्री आदि उपस्थित थे !!

0 Comments