आष्टा एसडीएम द्वारा सहकारी समितियों की बैठक आयोजित उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के दिए निर्देश


सीहोर, 09 अप्रैल, 2026   रबी विपणन वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से आष्टा एसडीएम श्री नितिन टाले द्वारा सहकारी समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर पेयजल, टेंट एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। साथ ही तोल कांटे एवं ग्रेडिंग मशीन की सुचारू कार्यप्रणाली पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

   अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आकस्मिक वर्षा की स्थिति में ट्रालियों में भरा गेहूं गीला न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं तथा गेहूं की तुलाई गोदाम के अंदर ही कराई जाए। उपार्जन केंद्रो पर बारदाने पर्याप्त रूप से उपलब्ध रहें तथा बारदानों का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में तहसीलदार श्री राम पगारे एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री मृगी अग्रवाल सहित समितियों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments