वार्ड क्रमांक 18 में विकास कार्यों को नई गति देते हुए आज सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ


वार्ड क्रमांक 18 में विकास कार्यों को नई गति देते हुए आज सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। लगभग 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह सीसी रोड क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा। यह सड़क सोनू पाठक के घर से प्रारंभ होकर प्रदीप चौहान के घर होते हुए मुख्य मार्ग तक निर्मित की जाएगी, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी राहत मिलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सड़कों का निर्माण न केवल आवागमन को सुगम बनाता है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने आगे कहा कि वार्ड क्रमांक 18 में यह सीसी रोड लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जिसे अब पूर्ण किया जा रहा है। नगर पालिका निरंतर प्रयासरत है कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 18 से पार्षद प्रदीप गौतम, पार्षद राजेश माझी मुकेश मेवाडा, करेंगे तो मेरे को पता है कमलेश राठौर लोकेंद्र वर्मा आदि जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्य होते रहेंगे।


Post a Comment

0 Comments