सीहोर। सीहोर नगर के वार्ड क्रं. 22, इन्द्रा कॉलोनी गल्ला मण्डी निवासी कान्ता प्रसाद ने जनसुनवाई में गुहार लगाई है कि दिनांक 11 अप्रैल 2026 की सुबह मेरे मोबाईल को हेग कर लिया गया और और सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच सायबर ठगों ने मोबाईल हेग कर अलग-अलग नम्बर से पैसे निकाल लिये गये। 11 तारिख की सुबह 11.07 बजे मुकुन्द मेवाड़ा नाम के व्यक्ति ने सीधे 75 हजार रुपये निकाले। इसके बाद 11.09 से 11.59 के बीच की पुनीत सैनी, बिन्दा प्रसाद, सानी कुमार, कंचन शीट और मेहताब नामक व्यक्तियों ने एक-एक एक हजार रुपये निकाले। जबकि दोपहर 12.02 बजे बादल ने 9 हजार और दिनांक 12 तारिख को 12.08 बजे सुमन नामक व्यक्ति ने 98 हजार रुपये निकाल लिए। महज एक घंटे के भीतर कुल 1 लाख 96 हजार रुपये अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी से निकाल लिये गये।
पीडि़त ने बताया कि यह पैसे मेरी बेटी व बेटी की इसी साल शादी करने हेतु पाई-पाई कर जोड़ रखा था, क्योंकि दोनों की शादी होना तय हो गई थी और आखातीज को शादी करना थी, परन्तु पैसे निकल जाने के कारण प्रार्थी के समक्ष बहुत संकट आन पड़ा है। उक्त सम्बंध में प्रार्थी द्वारा सायबर ब्रांच एवं थाना कोतवाली व हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई है, परन्तु आज दिनांक तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका है।
पीडि़त द्वारा जनसुनवाई में गुहार लगाई है कि मेरे पैसे दिलाये जावे या विवाह हेतु पीडि़त को आर्थिक सहायता राशि प्रदान कराई जावे।

0 Comments