श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज-विश्व पृथ्वी दिवस 2026 का भव्य आयोजन


सीहोर। श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज, सीहोर के तत्वावधान में एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सहयोग सेÓ विश्व पृथ्वी दिवस 2026 का आयोजन आगामी 24 अप्रैल तक विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा।

यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. डॉ. मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन, कुलसचिव राजेश शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय राठौर के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सतत विकास को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख हैं। विशेष व्याख्यान, क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर/ड्राइंग प्रतियोगिता, प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रम, कचरा पृथक्करण एवं पुनर्चक्रण गतिविधि, ग्रीन शपथ समारोह, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण गतिविधियां। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रंजीत कुमार पुसे एवं सह-समन्वयक डॉ. गीता खुबचंदानी, अंकित नवगीत जोशी तथा देश दीपक श्रीवास हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान को सफल बनाया जा सके।


Post a Comment

0 Comments