बुधवार से आरंभ होगी विमला देवी राय इंटर हाउस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता


सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर सीनियर खिलाड़ी आदर्श राय और राय परिवार के तत्वाधान में बुधवार की सुबह से होने वाली श्रीमती विमला देवी स्मृति इंटर हाउस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसके लिए मैदान पर ही आक्शन में शामिल प्रत्येक खिलाड़ियों पाइंट आधारित थी। इसमें प्रतियोगिता में सबसे अधिक 25 लाख पाइंट में युरेश भारती को टीम ने लिया है। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, मध्यप्रदेश युवा मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी ऋषि सोनी आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

लीग प्रतियोगिता में चार टीम को चयन किया गया है। इसमें कृष्णा ब्लास्टर के आनर वीरेन्द्र वर्मा, अभिषेक परसाई है, इसके अलावा टीम के कप्तान उज्जवल पालीवाल, क्रिसेंट वारियर्स के आनर आशीष मेवाड़ा है और कप्तान विकास सास्ता, गणेश टायर के आनर दीपक तोमर और कप्तान आदित्य अग्रवाल, इंटीग्रिटी सॉल्यूशन टीम के आनर हितेश केसरिया और कप्तान विपिन वर्मा को शामिल किया गया है।

50 ओवर का होगा मैच

डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रमोद पटेल क्रिकेट अकादमी के द्वारा मैदान पर होने वाली 15 दिवसीय यह लीग प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच 50-50 ओवर के होंगे और प्रत्येक टीम छह-छह मैच खेलेगी। बुधवार को पहला मैच गणेश टायर और इंटीग्रिटी सॉल्यूशन के मध्य खेला जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments