सीहोर, 20 अप्रैल, 2026 भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारियों के एक दल ने बुधनी स्थित खिलौना क्लस्टर का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय खिलौना कारीगरों से सीधे संवाद कर पारंपरिक खिलौना निर्माण की विधियों, उपयोग में आने वाले कच्चे माल तथा व्यापारिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने कारीगरों द्वारा बनाए जा रहे हस्तनिर्मित खिलौनों की गुणवत्ता, डिजाइन और बाजार संभावनाओं का अवलोकन किया तथा इस परंपरागत कला के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने कारीगरों से उनके अनुभव, चुनौतियों और बाजार विस्तार से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से प्रबंधक श्री संदीप उईके एवं श्री हरीश शीठा, प्रभारी प्रबंधक, हस्तशिल्प विकास निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
0 Comments