बुधवार को फिर से सीवन पुत्र और सीवन योद्धा की टीम उतर गई फिर से सीवन की गोद में,सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ जलकुंभी हटाओ सीवन से अभियान का 13वां दिवस था,सुबह सबसे पहले सीवन पुत्र राजकुमार सोनी भूरा भैया ने सीवन योद्धाओं को मार्गदर्शन दिया इसके बाद निर्णय हुआ कि दोनों पुलों के बीच में से जलकुंभी हटाई जाए क्योंकि इस तरफ जलकुंभी नहीं है,
सीवन योद्धाओं ने काम प्रारंभ हुआ कुछ ही घंटे बाद जलाशय का रूप दिखने लगा
इसी बीच सीवन पुत्र प्रकाश यादव,कैलाश चव्हाण,मुकेश राय,सुरेश भगत,वैभव राठौर, प्रदीप चावड़ा,जगदीश वर्मा,अशोक खत्री भी अपना योगदान देने लगे
शाम 5 बजे मजदूरों को सम्मान रखा गया ,आज मुख्य अतिथि के रूप में एल आई सी के सी एम क्लब मेंबर सतीश कुमार सीठा ने सभी का सीवन योद्धाओं का सम्मान किया,विकास खंड शिक्षा के रिटायर्ड लखन लाल सेन,एम पी इ बी के गोस्वामी जी ने भी सीवन योद्धाओं का सम्मान किया।
अभियान लगातार जारी रहेगा ,सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने बताया ।

0 Comments