सीहोर, 15 अप्रैल, 2026 सामाजिक न्याय विभाग द्वारा एडिप योजना के अंतर्गत सीहोर जनपद कार्यालय में सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर ऑन द स्पॉट 72 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती नाबड़ी बाई और उपाध्यक्ष श्री ललता दांगी ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए। शिविर में 10 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड भी बनाए गए। इस अवसर पर उप संचालक श्री महेश यादव सहित डीडीआरसी के कर्मचारी उपस्थित थे।
0 Comments