जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मिला बहुउपयोगी वाहन

सीहोर, 29 अप्रैल, 2026   राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पूरे प्रदेश में बहुउपयोगी वाहन प्रदान किये गये है, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर को भी वाहन प्राप्त हुआ है। इस वाहन के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक साक्षरता कार्यक्रमों एवं विधिक सेवा गतिविधियों के संचालन में और अधिक गति एवं सुगमता प्राप्त होगी एवं विधिक सेवा योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक सरलता से संपादित किया जा सकेगा।

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वाहन के लिए 01 वाहन चालक तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 01 कार्यालय भृत्य की संविदा आधार पर नियुक्ती किए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 शाम 05:30 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में अपने दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments