तोसिफ सईद पटेल बने प्रदेश उपाध्यक्ष


सीहोर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक सिंह तोमर एवं सीहोर जीला कांग्रेस अध्यक्ष रजिव गुजराती द्वारा जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष / महासचिव / सचिव की नियुक्तियाँ की गई है। जिसके तहत युवा कांग्रेस नेता तोसिफ सईद पटेल को जनसस्या प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पटेल की इस नियुक्त को लेकर पुरे प्रदेश में हर्ष का वातावरण है। विशेषकर अल्पसंख्यक समूदाय के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। तोसिफ सईद पटेल कई दसकों से कांग्रेस परिवार से ताल्लुक रखते है। इनके दादा स्वर्गीय सईद उद्दीन पटेल आजीवन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। यह परिवार सीहोर में नेहरू गांधी परिवार के बहुत नजदीक रहा है। पटेल की इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है, जिसका निश्चित रूप से संगठन को लोभी मिलेगा तथा नये व ऊर्जावान नेताओं का भी जन्म होगा तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस संगठन निर्धन मजदूर सर्वहारा गरीब आदमी तक लाभ पहुंचेगा।

पटेल के मनोनयन पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से कुतुबुद्दीन शेख, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम यादव, मोहम्मद अलीम, मांगीलाल टिमरई जी, सीताराम भारती, इरफानलाल पार्षद, पप्पु ठैकेदार, मो.अली, आदिल बैग आदि लोग शामिल हैं।



Post a Comment

0 Comments