सीहोर।"स्वच्छता सर्वेक्षण 2025–26 के अंतर्गत हमारा शहर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करे, इसके लिए स्वच्छता में बाधा बनने वाले हर कारण को दूर करना आवश्यक है।
सड़कों पर लगे फ्लेक्स, होर्डिंग और डिवाइडर पर लगाए गए बैनर न केवल गंदगी फैलाते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाते हैं।
मैं आज आप सभी पत्रकार साथियों के समक्ष संकल्प लेता हूं कि अपने जन्मदिन पर किसी भी प्रकार के फ्लेक्स, होर्डिंग या गेट का उपयोग नहीं करूंगा।
साथ ही मैं शहर के सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से भी आग्रह करता हूं कि वे इस पहल में सहभागी बनें और सड़कों पर फ्लेक्स व गेट लगाने से परहेज करें, ताकि हमारा शहर स्वच्छ और सुरक्षित बन सके इस शपथ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई"
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी कार्ययोजना के तहत कचरा प्रबंधन में नवाचार, शहर के प्रमुख स्थलों का सौंदर्यीकरण, नालों की नियमित सफाई, सीवरेज ट्रीटमेंट को और सुदृढ़ करने एवं नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में सीहोर नगर पालिका द्वारा प्राप्त ऐतिहासिक उपलब्धि थी, उसे भूल कर इस बार उससे बेहतर प्रदर्शन के संदर्भ में आज नगर पालिका परिसर में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान पिछले वर्ष के उत्कृष्ट प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में और बेहतर परिणाम हासिल करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 -25 में सीहोर ने 1 लाख से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर 6वां स्थान एवं मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। साथ ही नगर पालिका को Water Plus, ODF++ एवं GFC 3-Star जैसे प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुए थे। यह उपलब्धि शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका अमले के संयुक्त प्रयासों का परिणाम रही।
बैठक में यह भी बताया गया कि शहर में 93% घरों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सोर्स सेग्रिगेशन, एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के माध्यम से कचरे का वैज्ञानिक निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है। ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल के तहत गीले कचरे से खाद निर्माण एवं सूखे कचरे के पुनर्चक्रण को और मजबूत किया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि:“पिछले वर्ष मिली सफलता हमारे लिए प्रेरणा है, लेकिन हमारा लक्ष्य इससे भी आगे बढ़ना है।”“हम इस वर्ष स्वच्छता के सभी मापदंडों पर और अधिक मजबूती से कार्य करेंगे।”“हर वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।”“जनभागीदारी को अभियान का सबसे मजबूत आधार बनाया जाएगा।”“हमारा प्रयास रहेगा कि सीहोर देश के टॉप 5 स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए।”
इस वर्ष डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और सेग्रिगेशन को 100% तक पहुंचाने का लक्ष्य है।”“सिस्टम को और अधिक तकनीकी रूप से मजबूत कर बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
नगर पालिका ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि सीहोर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया जा सके।
प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों के साथ पार्षदों में विजेंद्र परमार, राजेश माझी, दिनेश कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा आदि मुख्य रूप से उपस्थित

0 Comments