दिन मंगलवार हनुमान जी का नाम लेकर सीवन योद्धा नदी में जलकुंभी का निकालना क्योंकि आज सुबह की शुरुआत बड़े सकारात्मक तरीके से हुई राजकुमार भूरा भाई सीवन योद्धा की टीम लेकर लोगों द्वारा डाले गए कचरा पूजन सामग्री को सबसे पहले नदी से बाहर निकाला इसके बाद सीवन योद्धा नदी की गहराई में जा पहुंचे जहां से जहाज नुमा बड़े-बड़े जलकुंभी के टीले लगातार निकलते रहे लोग इनको प्रोत्साहन देने हेतु भारत माता की जय के नारे लगाते रहे शाम 5:00 बजे सम्मान समारोह रखा गया जिसमें महाशिवरात्रि उत्सव समिति के संस्थापक लोकेश सोनी के रूप में विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए उन्होंने सीवन के तट पर बिताए हुए पलों से अवगत कराया साथ ही उन्होंने बताया कि यह पानी पीने योग्य था लोग इस पानी से दाल चावल पकाया करते थे लेकिन लोगों की उदासीनता के कारण यह नदी नाले के सामान बन गई आज लाखों की तादाद में श्रद्धालु बाहर से आते हैं कहीं ना कहीं सीवन की दशा को देखकर पीड़ा होती है
सम्मान समारोह में शामिल सीवन पुत्र प्रकाश यादव जगदीश वर्मा प्रदीप चावड़ा वैभव राठौर मुकेश राय लक्ष्मण चौकसे कैलाश चव्हाण सुरेश भगत अशोक खत्री आदि और बढ़ते रहे


0 Comments