सीहोर। डॉ. अम्बेडकर साहेब की 135 वी जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने सभी कांग्रेस के अनुसांगिक संगठनों से अनुसूचित बाहुल्य वार्ड क्रं. 11 में आज दिनांक 14 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे स्थानीय गंज अम्बेडकर पार्क में पहुंचकर भव्य रूप से जयंती मनाने का कांग्रेस सभी अनुसांगिक संगठनों से अनुरोध किया है।
मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री सहित अनेकों संगठन के लोग करेगें बाबा साहेब को नमन
सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक अनुसूचित जाति के प्रदेश महामंत्री ने बताया कि डॉ.अम्बेडकर की 135 वी जयंती के अवसर पर सभी सामजिक संगठन के लोग पार्क में एकत्रित होकर सुबह 11 बजे श्रद्धासुमन अर्पित करेगें तथा डॉ.अम्बेडकर द्वारा उनके शिक्षा, समानता और सामाजिक भाईचारे के विचारों के लिये याद करेगें। मुख्य रूप से उनके प्रतिष्ठित नारे शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो का उल्लेख भी किया जावेगा। इस दिन संविधान निर्माता के रूप में उनके योगदान महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनके संघर्ष को याद कर सभी सामािजक संगठन मिलकर हर्षोल्लास के साथ जयंती को मनायेगें।
डॉ.अम्बेडकर जयंती स्थल की व्यवस्था को लेकर नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर को खंगराले ने सौंपा ज्ञापन
डॉ.अम्बेडकर जयंती स्थल की व्यवस्था को लेकर पूर्व पार्षद नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर सिंह को डॉ.अम्बेडकर पार्क में साफ-सफाई रोडो पर चुना, टेंट, माईक मशीन, कुर्सी, पानी के केम्पर तथा पानी का टेंकर सहित अम्बेडकर पार्क तथा प्रतीमा की पुताई पर रंग रोगन सहित समुचित व्यवस्था की मांग की गई है।

0 Comments