सीहोर। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 भी जयंती के अवसर पर बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ.अम्बेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर एडवोकेट कमलेश कुमार ने बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है, जो आज भी समाज को आगे बढऩे का मार्ग दिखाता है।
इस मौके पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया एवं बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर एड कमलेश कुमार जोन प्रभारी बसपा सागर, संजीव बौद्ध जिला अध्यक्ष बसपा सीहोर, कोमल नागर जिला सचिव बसपा सीहोर, धनराज थरेले जिला कार्यकारिणी सदस्य बसपा सीहोर, बलराम पैठारी विस उपाध्यक्ष बसपा, जगदीश पैठारी, लखन नागर, नवीन भैरवे, रमेश चंद्र धावरे, धर्मेन्द्र कचनेरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments