सीहोर, 03 अप्रैल, 2026 शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन 10 अप्रैल से प्रारंभ होगा। रबी उपार्जन वर्ष अंतर्गत अन्य जिलों में खरीदी के लिए निर्धारित गोदामों पर खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व एवं बिना स्लॉट बुकिंग के गेहूं भंडारित करने का प्रकरण प्रकाश में आया है। इस स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा जिले में गेहूं खरीदी के लिए निर्धारित गोदामों में इस वर्ष की खरीदी से पहले गेहूं के भण्डारण का भौतिक सत्यापन करने के लिए तहसीलवार एवं गोदामवार अधिकारियों के जांच दल गठित किए गए हैं। सभी अधिकारियों को गेहूं उपार्जन के लिए चिन्हांकित गोदामों की जांच कर 02 दिनों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देश के पश्चात अधिकारियों के जांच दल गोदामों का निरीक्षण करने पहुंचे। जांच दलों द्वारा श्यामपुर स्थित जानकी वेयर हाउस, नीलेश वेयर हाउस कान्याखेड़ी स्थित पटेल वेयर हाउस, गिल्लोर स्थित सुदामा वेयरहाउस, बड़नगर स्थित कमला वेयरहाउस, प्रतीभा श्री वेयरहाउस, बोरदी कला स्थित श्री अष्ट विनायक वेयरहाउस, पांगरखाती स्थित कमला श्री वेयरहाउस, भंवरी कला महाकाल वेयर हाउस सहित जिले अनेक वेयरहाउसों का निरीक्षण किया गया।
.jpeg)
0 Comments