विद्यार्थियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद


सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धा आश्रम में संस्कार मंच की ओर से अनेक विद्यार्थियों ने आश्रम में पहुंचकर यहां पर निवासरत वृद्धजनों के साथ बातचीत की। इस मौके पर एमबीबीएस में अध्ययनरत शुभम मोगरे, हर्ष नामदेव और विष्णु सोनकर आदि शामिल थे। इस मौके पर श्रद्धा भक्ति सेवा समिति और संस्कार मंच की ओर से मनोज दीक्षित मामा ने कहाकि वृद्घों की सेवा ही सबसे बड़ा परोपकार है। आज हम बुजुर्गों को भूलते जा रहे हैं। जिंदगी में कुछ सीखना है तो बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना जरूरी है।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने यहां पर निवासरत वृद्धजनों को भोजन प्रसादी का वितरण किया। 


Post a Comment

0 Comments