जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पौधारोपण कर ली जल एवं प्रकृति संरक्षण की शपथ मुनादी कराकर किया गया जल संरक्षण के प्रति जागरूक


सीहोर, 03 अप्रैल, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अनेक जल संरक्षण एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान का प्रमुख उद्देश्य जनभागीदारी से जल संरक्षण तथा संवर्धन सुनिश्चित करना है।

पौधारोपण कर ली जल एवं प्रकृति संरक्षण की शपथ

  जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बुधनी नगर परिषद द्वारा बुधनी के अदालत कालोनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नगर परिषद के कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूह की दीदियों और नागरिकों ने पौधारोपण किया और जल एवं प्रकृति संरक्षण की शपथ ली।

मुनादी कराकर किया गया जल संरक्षण के प्रति जागरूक

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भैरूंदा नगर परिषद द्वारा जागरूकता वाहन के माध्यम से नगर के सभी वार्डों में मुनादी कराकर नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही जल एवं प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के बारे में जानकारी दी गई।

ध्यान लगाया और ली जल संरक्षण की शपथ

 जन अभियान परिषद एवं सुपर विजन सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा अभियान के तहत सीवन नदी पर जल संरक्षण के उद्देश्य से ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सदस्यों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने ध्यान लगाया, नदी किनारे साफ-सफाई की और जल संरक्षण की शपथ भी ली।

Post a Comment

0 Comments