सीहोर। मैं पुत्र सीवन पुत्र अभियान के तहत बुधवार के दिन सिवान पुत्र एवं सिवान पुत्री ने श्री चिंतामन सिद्ध गणेश, श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पर पहुंचकर श्री गणेश जी के श्री चरणों में ज्ञापन सौंपा उस ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया कि गणेश जी हमारी मां सीवन को बचा लीजिए क्योंकि उसके हालात बहुत ही खराब है, पूरी गंदगी से भरी हुई है,कचरा पूजन सामग्री तथा अन्य सामग्री सीवन नदी में पड़ी है,पानी बहुत गंदा इस समय सीवन में है,जिसकी छवि राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है, यहां कावड़ यात्रा में इसी जल को शिव जी पर चढ़ाया जाता है ।
जिसे आज आवश्यकता है पूर्ण गहरीकरण की, सौंदर्यकरण की व स्वच्छता की इस हेतु नन्ही सी बच्ची व छोटा बालक के द्वारा श्री गणेश जी को ज्ञापन अर्पित किया गया तथा अर्जी लगाई गई और साथ ही यह भी निवेदन किया कि लोगों को सुबुद्धि दे ताकि सुबह लोग नदी में कचरा, पूजन सामग्री व अन्य पदार्थ न डालें और साथ ही जनता की आवाज सिद्धपुर श्री चिंतामन सिद्ध गणेश जी के मंदिर से जिला प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन तक पहुंचे ।
गणेश जी को ज्ञापन देने वालों में सीवन पुत्री शिवा जायसवाल, शिवांशी जायसवाल, सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा,कैलाश चव्हाण,मुकेश राय प्रकाश यादव,नितेश जायसवाल,मनीष शर्मा,यश चावड़ा ,अथर्व चावड़ा,विनोद यादव,विकास वंशकार,रितेश दोहरे,कमल राठौर,मुकेश राठौर आदि उपस्थित थे ।

0 Comments