हजरत दुल्हा बादशाह दरगाह पर होगा तीन दिवसीय उर्स मुबारक


सीहोर। हिन्दु मुस्लिम एकता का प्रतीक सर्वं धर्म हजरत दुल्हा बादशाह दरगाह पर तीन दिवसीय उर्स मुबारक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय पसमांदा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उर्स कमेटी अध्यक्ष नोशाद खान ने बताया कि आगामी 5 मई से 7 मई तक उर्स रहेगा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय होंगे। कोतवाली चौराहा से मंगलवार शाम पांच बजे चादर जुलूस शुरू किया जाएगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय दरगाह पर चादर पेश करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर भी शामिल होंगे। जिस के बाद रात 9 बजे मिलाद शरीफ होगी। उर्स ेके दौरान हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल हलीम ताज 7 मई की रात अपना कलाम पेश करेंगे। भोपाल के सादिक वज और साबरी कव्वाल,कसीम के द्वारा कव्वालियां प्रस्तुत की जाएगी। दरगाह कमेटी अध्यक्ष रिजवान पठान ने बताया कि शहर सहित आसपास के हजारों लोग उर्स में शामिल होंगे। 


Post a Comment

0 Comments