चर्च मैदान पर ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबले में सीहोर बाइज ने डीएसवायडब्ल्यू को 1-0 से हराया


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान पर 90 दिवसीय निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार की शाम को एक रोमांचक मुकाबले में सीहोर बाइज की टीम ने डीएसवायडब्ल्यू टीम को 1-0 से हराया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, कमलेश अग्रवाल, आनंद उपाध्याय आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सीहोर बाइज ने रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएसवायडब्ल्यू को 1-0 से हराया। इस मैच में बाइज की ओर से एक मात्र गोल अर्थव मालवीय ने किया। गुरुवार की शाम को प्रतियोगिता के अंतर्गत आरएसआई और सीहोर क्लब के मध्य मैच खेला जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments